फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज। थाना क्षेत्र के झारखंडी गांव के पास रविवार को दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। यहां बरात की बस ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बेला गांव निवासी दिनेश के बेटे रवि (20) के रूप में हुई है। वह पढ़ाई करने के साथ खेती-किसानी समेत अन्य कार्यों में पिता का हाथ बंटाता था। रविवार शाम किसी काम से वह बाइक से मवई गया था। रात करीब साढ़े आठ बजे वापस लौटते समय बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद ग्रामीण उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसओ सत्यपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें