फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार चौकीदार की मौत

Tue, 07 Mar 2023 10:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। अज्ञात वाहन की टक्कर से ड्यूटी पर जा रहे चौकीदार की सोमवार रात मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के डारी बुजुर्ग गांव निवासी रमेश चंद्र (53) चौकीदार थे। वह शकूरा मार्ग पर एक मौरंग, गिट्टी की राहुल तिवारी की दुकान में रात को चौकीदारी करते थे। वह रात को बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। डारी खुर्द के आगे बनियन बागीचा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने चौकीदार को पीएचसी भेजा। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक गिरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें