फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बाइक सवारों ने किसान से की टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
औंग। रिश्तेदार बनकर किसान से बाइक सवारों ने टप्पेबाजी की। आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
औंग थाने के गढ़वा मोहल्ला निवासी चंद्रशेखर मंगलवार को बिंदकी बाजार में लहसुन बेचने गए थे। आढ़त से 25200 रुपये का लहसुन बेचकर टेंपो से चौडगरा पहुंचा। चौड़गरा से ई-रिक्शा से औंग चौराहे पर उतरा। वहीं मौजूद बाइक सवार दो युवकों ने किसान चंद्रशेखर को मामा कहकर राम-राम किया। घर छोड़ने की बात पर बाइक में बैठा लिया।
बाइक सवार रास्ते में ही रुके। इसके बाद चंद्रशेखर को उतार दिया। बाइक से उतरने के बाद चंद्रशेखर ने देखा कि उसके कुर्ता और बनियान के अंदर की जेब कटी है। चंद्रशेखर ने बताया कि कुर्ते की जेब से 15 हजार और बनियान की जेब में 110200 रुपये रखे थे। जेब काटकर शातिर 25200 रुपये चुरा ले गए हैं। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान चंद्रशेखर लहसुन और टमाटर की खेती के लिए राज्यपाल से पुरस्कृत हैं। चौराहे पर मौजूद बाइकर्स ने चंद्रशेखर को पेपर में छपी फोटो का हवाला देकर बातों में उलझाया। उनकी उन्नतिशील खेती को विधिवता को जानने की चर्चा की। झांसे में आकर चंद्रशेखर बाइक में बैठ गए। चौराहे में लगे सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद हो हुई है। बाइक से उतरते हुए सीसीटीवी में बाइकर्स के फुटेज मिले हैं। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें