हथगाम। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इससे लंगरपुर गांव निवासी मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन ने बताया कि रूपरानी (45) पत्नी पप्पू बेटे कुलदीप (20) के साथ बाइक से आधारी के पुरवा की तरफ जा रही थीं। तभी एक अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए और उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। रूपरानी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। बेटा कुलदीप की हालत ठीक बताई जा रही है। हादसे के बाद हथगाम पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।