फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खड़े ट्रक में बाइक सवार टकराया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। यमुना पुल पर खड़े ट्रक में बाइक सवार की रविवार रात टकरा गया। गंभीर रूप से घायल युवक ने जिला अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के देवलान निवासी सूरज निषाद (25) बाइक से रात को किसी काम से बांदा जिले के औगासी किसी काम से जा रहा था। वह गांव से यमुना पुल पर पहुंचा था। बाइक अनियंत्रित होने से सूरज बिगड़े खड़े ट्रक में टकरा गया। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। घायल सूरज को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। पिता भदोरिया ने बताया कि उसके चार पुत्रों में सूरज दूसरे नंबर का था। उसकी दो साल पहले माया के साथ शादी हुई थी। कृषि कार्य में हाथ बंटाता था। हादसे से मां फूल कुमारी व पत्नी माया देवी हाल बेहाल दिखा। थानाध्यक्ष प्रमोद मौर्या ने बताया कि बाइक सवार तेज रफ्तार में था। इसी वजह से हादसा प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें