खागा। कोतवाली क्षेत्र के कटोघन टोल प्लाजा के पास शनिवार शाम तेज रफ्तार किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सुल्तानपुर घोष थाने के मेंहदौली निवासी रोहित कुमार बाइक से खागा की ओर जा रहे थे। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर हादसे का शिकार होने पर आसपास के लोग पहुंचे। एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी हरदों में भर्ती कराया। डॉक्टर ने हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर किया है।