थरियांव। त्योहार पर खरीदारी करने जा रहे युवक की गुरुवार शाम बाइकों की भिड़ंत में मौत हो गई। त्योहार पर हादसे से परिजनों का हाल बेहाल हो गया।
थरियांव थाना क्षेत्र के दनियालपुर गांव निवासी राम सिंह लोधी का 26 वर्षीय पुत्र मनोज सिंह मलवां में ट्रैक्टर चलाता था। वह मंगलवार को पर्व पर घर आया था। घर से थरियांव कस्बा बाजार सामान खरीदने जा रहा था। उसरैना के पास बाइकों की भिड़ंत में मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे से पत्नी शालिनी देवी, मां जकुमारी, बेटा मनीष, भाई इंद्रजीत, राजेश, बहन रेनू, रिंकी का हाल बेहाल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।