अल्लीपुर। मलवां थाना क्षेत्र कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर पीएनबी बैंक के सामने बृहस्पतिवार शाम कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक सवार कल्यानपुर थाने के लक्ष्मणपुर निवासी उमेश विश्वकर्मा शहर से घर जा रहे थे। कंटेनर की टक्कर लगने से बाइक से उछलकर उमेश हाईवे पर गिर गया। कंटेनर के पहिये से सिर कुचलने से उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि बाइक सवार का हेलमेट नहीं मिला है। कंटेनर और चालक की तलाश की जा रही है।