फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बाइक सवार की खंती में गिरने से मौत

Sun, 05 Mar 2023 01:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर। तेज रफ्तार बाइक सवार की शनिवार शाम खंती में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के बकोली गांव निवासी सुंदर (40) गांव से हाईवे की ओर जा रहा था। मलवां थाने के चंदैनी गांव के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे वह बाइक समेत खंती में जा गिरा। हादसा देखकर आसपास के लोग दौड़े और उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें