अमौली। चांदपुर थाने के पास अचानक राष्ट्रीय पक्षी (मोर) के बाइक से टकराने पर संतुलन बिगड़ने से बाइक सड़क पर गिर गई। थाना क्षेत्र के रिठवां गांव निवासी रिंकू सिंह चाची प्रतिमा सिंह के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। तभी अचानक मोर बाइक के हैंडिल से टकरा गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और प्रतिमा के हाथ में गंभीर चोट आई। ग्रामीणों ने महिला को अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर नवीन सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद एक्सरे के लिए सीएचसी भेज दिया।