फोटो-41- गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाखा गांव में गम्हरी मोड़ पर ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से
- फोटो : चोरी के खुलासे को लेकर बछगांव चौकी पर धरना देते व्यापारी व ग्रामीण। संवाद
गाजीपुर। थाना क्षेत्र के शाखा गांव के गम्हरी मोड़ के पास बुधवार सुबह नौ बजे 100 केवी के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी की चपेट में आने से पास में खड़ी राजू रैदास की प्लेटिना बाइक आ गई। देखते ही देखते बाइक जलकर नष्ट हो गई। आग की लपटें तेज होने से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। पास में ही स्थित पान की दुकान आग लगने से बच गई। वहीं बेदी सिंह परिहार के घर की रेलिंग में सूखने के लिए पड़े कपड़े भी आग की चपेट में आकर जल गए हैं।