फतेहपुर। एक पीड़ित को कोतवाली पुलिस की कार्यशैली की वजह से सीएम की चौखट पर साइकिल चोरी का मुकदमा दर्ज कराने के लिए पहुंचना पड़ा। सीएम के संयुक्त सचिव अजय कुमार ओझा के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।
सदर कोतवाली अस्ती कालोनी निवासी शमीम अहमद ने बताया कि उसकी बूढ़ी मां व छोटी बहन नफीसा बेगम शहर के उधन्नापुर में रहते हैं। दोनों की सुरक्षा के लिए घर में सीसीटीवी लगा है। वह दोनों 29 फरवरी को सोई थी। करीब रात पौने दो बजे छत से चढ़कर आंगन में पहुंचा चोर बहन की साइकिल चुरा ले गया। सीसीटीवी फुटेज में चोरी कैद हुई। चौकी से लेकर एसपी तक शिकायत की। कोई कार्रवाई नहीं हुई। संदिग्ध चोर के बारे में जानकारी देने पर भी कोई पूछताछ नहीं हुई। इसके बाद शमीम ने 22 जून को सीएम से शिकायत की। संयुक्त सचिव मुख्यमंत्री ने एसपी को कार्रवाई के आदेश दिए। जिसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ है।