फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दुल्हन के आने से पहले ससुराली घर में ताला लगाकर भागे

Sat, 11 May 2024 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। समझौते के बाद तय समय पर विदाई न कराने पर दुल्हन ससुराल पहुंच गई। जहां पहले से ही ससुराल पक्ष घर में ताला लगाकर गायब हो चुका था। युवती ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के इसेपुर गांव के अनिल उत्तम की बेटी कोमल उत्तम ने 28 जून 2023 को कानपुर में कोर्ट मैरिज व आर्य समाज मंदिर से औंग थाने के मितईखेड़ा के सत्यनारायण पटेल के पुत्र रोहित पटेल से शादी की थी। रोहित पटेल दिल्ली में फर्नीचर का कारोबार करता है। परिजनों के शादी के लिए राजी न होने पर रोहित कानपुर से शादी के बाद कोमल को दिल्ली ले गया था।
कोमल के मुताबिक वह छह माह तक दिल्ली में रही। छह माह बाद रोहित उसे लेकर मितईखेड़ा गांव आया। घर में दोनों को परिजनों ने आने नहीं दिया। रोहित उसे मायके छोड़कर दिल्ली चला गया। इधर, परिजनों ने रोहित पर शादी तोड़ने का दबाव बनाया। रोहित ने फोन में बात करना बंद कर दिया। वह दिल्ली पहुंची। रोहित के रिश्तेदारों ने उसे दिल्ली से लौटा दिया। इधर, कोमल ने तीन माह तक थाने व पुलिस अधिकारियों की चौखट पर गुहार लगाई।
विज्ञापन

औंग थाने में दोनों पक्षों के बीच तीन माह बाद विदाई कराने पर समझौता हुआ। तीन माह बाद कोमल को विदा करने ससुराल पक्ष नहीं पहुंचा। कोमल ने 29 अप्रैल को एसपी से शिकायत की। सुनवाई न होने पर गुरुवार शाम मितईखेड़ा पिता और भाई के साथ पहुंची थी। ससुराल में ताला लटकता देखकर कोमल हैरान रह गई। उसने वूमेन पावर लाइन पर सूचना दी। पुलिस ने समझाकर कोमल को मायके भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक कांती सिंह ने बताया कि दूसरे पक्ष से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें