फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पत्नी को पीटने से हुआ गर्भपात, तीन तलाक दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को पीटने के बाद तीन तलाक दे दिया। मामले की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ला निवासी मो. शकील की पुत्री शबा की शादी 17 मई 2024 को उन्नाव, शुक्लागंज के अहमदनगर निवासी मो. तारिक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति, ससुर जाहिद हुसैन, सास महजबी दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने लगे। ननद ने कई बार चाकू से हमले का प्रयास किया। गर्भावस्था में 14 मार्च को पति ने पेट में लात मारकर पीटा। खुद ही मायके छोड़ने आया। पिता, पड़ोसी जुबैर, इमरान के सामने पति ने तीन तलाक दे दिया। 15 मार्च को शबा का गर्भपात हो गया। बच्चे के शव को मुराद शाह कब्रिस्तान में दफन किया गया। कोतवाली पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ तीन तलाक समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें