खागा (फतेहपुर)। ग्रामीणों ने युवक को चोर समझकर उसकी पिटाई कर दी। खागा कोतवाली क्षेत्र के नयापुरवा में एक अजनबी व्यक्ति को गांव के अंदर ग्रामीणों ने घूमते देखा। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पीट दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक थाने ले आई। पूछताछ में युवक ने अपना नाम कन्नौज निवासी आशीष राजपूत बताया। प्रयागराज से लौटते वक्त भटकते हुए नयापुरवा पहुंच गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि जांच में युवक के चोर होने का साक्ष्य नहीं मिला है। वह नशे में था।