फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तपती जमीन में नंगे पांव दौड़ेंगे बेसिक के बच्चे

Mon, 06 Mar 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। राज्य स्तरीय तीन दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता 13 मार्च से लखनऊ में होगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने वाले बच्चे धूप और गर्मी से बेहाल होंगे, लेकिन इसकी विभाग को कतई परवाह नहीं है। प्रतियोगिता का समापन 15 मार्च को होगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता नवंबर में कराई गई थी, इसमें जिले के 28 बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए थे। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग राज्य स्तरीय प्रतियोगिता कराना भूल गया। बोर्ड परीक्षा खत्म होने के बाद शनिवार को क्रीड़ा रैली 13, 14 15 नवंबर को निर्धारित होने की सूचना भेजी गई है। क्रीड़ा स्थल के नाम पर सिर्फ लखनऊ अंकित है।
खास बात तो यह है कि परिषदीय स्कूलों में अधिकांश बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के होते हैं। उनके पास न तो स्पोर्ट्स शूज होते हैं और न यूनिफार्म। ऐसे में धूप में गर्म हुई जमीन पर नौनिहाल कैसे दौड़ पाएंगे।
विज्ञापन

जिला महिला व्यायाम शिक्षक सीमा सिंह चौहान ने बताया कि क्रीड़ा रैली की तिथि का पत्र तो मिला है, लेकिन लखनऊ में रैली कहां होगी, इसका स्थान नहीं दर्शाया गया है। गर्मी में नंगे पैर बच्चों को दौड़ने में खासी दिक्कत होगी।
विज्ञापन

...................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें