फोटो- 6- जर्जर हालत में बराती नगर मोहल्ले का मार्ग
- एक दशक से गड्ढायुक्त सड़क लोगों के लिए बनी है मुसीबत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिंदकी। बीते एक दशक से बराती नगर मोहल्ले की खस्ताहाल सड़क का निर्माण सांसद निधि से कराया जाएगा। गड्ढायमुक्त सड़क से आवागमन में लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। मोहल्ले वासियों की लगातार मांग के बाद अब सड़क निर्माण की उम्मीद जगी है।
नगर के बराती नगर मोहल्ले का मार्ग मंडी समिति समेत कई मोहल्लों को बांदा सागर मार्ग से सीधा जोड़ता है। पिछले 10 साल से सड़क गड्ढों में बदला हुआ है। मोहल्लेवासी जनप्रतिनिधियों से कई बार निर्माण कराने की मांग कर चुके हैं। जिले की सांसद व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने लोगों की समस्या को संज्ञान लिया। सांसद निधि से 23.70 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कराने की बात कही। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही मार्ग का निर्माण कार्य जल्द शुरू करा दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री साध्वी ने बताया कि लोगों की समस्या को देखते हुए सांसद ने से मार्ग का निर्माण कराए जाने की स्वीकृति दे दी गई है। जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा।