फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चलती बस से उतरने में बराती की कुचलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हथगाम। बरातियों की चलती बस से उतरने के चक्कर में एक बराती की गिरने से कुचलकर मौत हो गई। हादसे से परिवार का हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रज्जीपुर गांव निवासी छत्रपाल उर्फ गुंडा (45) थरियांव थाना क्षेत्र के नयापुरवा मजरे करमोन निवासी रिश्तेदार बाबूलाल की बरात में हथगाम के रगेहरा बस से गया था। वह रविवार भोर बरातियों के साथ लौट रहा था। हथगाम-छिवलहा मार्ग पर अड़ार गांव के पास बस धीमी होने पर उतरने लगा। संतुलन बिगड़ने से रोड पर जा गिरा। उसी बस के पिछले पहिए की चपेट में आ गया। मौके पर ही छत्रपाल की मौत हो गई। बरातियों ने परिवार को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा। मृतक छत्रपाल मजदूरी कर परिवार चलाता था। छत्रपाल अपने पीछे दो पुत्र गोलू (13), सत्यम ( 2 ) और बेटी मंजू (8) को छोड़ गया है। हादसे से पत्नी मीरा देवी और बच्चों का हाल बेहाल हो गया। थानाध्यक्ष शैलेश सिंह ने बताया कि तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें