फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कांग्रेस प्रदेश सचिव समेत 56 पर बलवा का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जमीन विवाद में कांग्रेस प्रदेश सचिव समेत 56 के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट, बलवा की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूर्व में कांग्रेस नेता की ओर से दूसरे पक्ष के 50 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी फूल सिंह एडवोकेट ने बताया कि शहर के उत्तरी इलाके में 30 साल से काबिज हैं। जमीन पर रघुनाथ सिंह, रोशन सिंह का भी कब्जा है। इलाके में ही पनी निवासी कांग्रेस प्रदेश सचिव राजीव लोचन निषाद ने जमीन खरीदी और बेची है। उसके हिस्से की जमीन पर 25 दिसंबर को राजीव लोचन, सूर्यबली, हिमांशू, दिव्यांशू, सुधांशू, छोटू व 50 अन्य लोग नींव खोदकर निर्माण करा रहे थे। रघुनाथ, रोशन सिंह के विरोध करने पर राजीव लोचन समेत अन्य लोगों ने उन्हें सरिया व लाठी-डंडे पीटा। शोर सुनकर पड़ोस के काफी लोग पहुंचे। कांग्रेस नेता की ओर से कोतवाली पुलिस ने दूसरे पक्ष के 50 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में रघुनाथ व रोशन पक्ष की ओर से शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें