फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तोड़फोड़ मामले में 14 पर बलवे का मुकदमा

Sun, 25 Feb 2024 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- हैंडपंप में पानी भरने को लेकर हुआ विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। हैंडपंप पर पानी भरने के विवाद में मां-बेटी समेत चार को एक पक्ष के लोगों ने पीटा। मामले में पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
राधानगर थाना क्षेत्र के मदरियापुर निवासी मान सिंह की पत्नी शीला ने बताया कि उसकी पुत्री दिव्यांशी सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। जहां पड़ोसी मलखान की पत्नी छाया व पुत्रियां, ज्योति और रोली मौजूद थे। उसकी बेटी की बाल्टी भगा दी। मना करने पर बेटी को पीटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह और गांव के सीता, रानी बेटी के बीच-बचाव में पहुंचे। उन सभी को मलखान, सूरज, चांद सिंह, मदन, रवि, गिरिजा शंकर, सूरज, अर्चना, राधा, सुदामा, आशा ने लाठी डंडे से मां-बेटी और सीता, रानी को पीटा। प्रभारी निरीक्षक आरके पटेल ने बताया कि मारपीट, तोड़फोड़ व बलवे की धाराओं में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें