अमौली। कस्बे के एक गेस्ट हाउस में जीवाईसीयू के सदस्यों ने बैठक कर तीन जनवरी 2025 से होने वाले आठवें क्रिकेट टूर्नामेंट की रणनीति बनाई। इसमें आठ ओवर में गेंद बदलने का निर्णय लिया गया।
अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि पिछली कमियों को दूर करने व कार्यक्रम को अच्छा बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया है। पिछली बार 35 सदस्यीय समिति बनी थी। इसमें जिन लोगो ने सहयोग नही किया। उन्हे शामिल नहीं करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ खिलाड़ियों की मांग पर आठ ओवर में गेंद बदलने का भी निर्णय लिया गया। वहीं कार्यक्रम आयोजक एबी बाबू ने सभी से समर्पित भाव से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर अशोक गुप्ता, राहुल, शिवम, राजवीर, दिलशाद खान, इमरान, रियाज, गुलफाम, शिवांशु, प्रदीप, बल्लू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।