फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई बाल गोपाल की छठी

Fri, 11 Sep 2015 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद छठवें दिन बाल गोपाल की छठी धूमधाम से मनाई गई। घर घर भक्तों ने किशन कन्हैया की झांकियां सजाई इसके बाद उनका भोग लगाया। गुरुवार को जैदून मोहल्ले के भक्तों ने भव्य झांकी सजाई। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान भक्त अन्नू श्रीवास्तव, मनोज सैनी, साकेत मोदनवाल, अभिषेक गुप्ता, अमन साहू, सरोज श्रीवास्तव, संजय साहू ने बढ़ चढ़कर सहयोग किया। इसी प्रकार पीएसी में श्रीकृष्ण की छठी धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें