फतेहपुर। शहर सर्किल में बाइक सवार लुटेरे शनिवार दोपहर एक महिला का पर्स छीनकर भाग गए। पुलिस लुटेरों का पता लगा रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज लाठी मोहाल निवासी स्व. महेंद्र सिंह की पत्नी सुमन सिंह दोपहर करीब दो बजे सिविल लाइन बच्चे को स्कूल से लेकर घर लौट रही थीं। ई रिक्शा एक्सिज बैंक के पास पहुंचा था, तभी बाइक सवार लुटेरे पीछे से पहुंचे। महिला के पर्स में झपट्टा मारा। महिला ने एक बार पर्स को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह असफल हो गई। बाइकर्स पर्स लूटकर फरार हो गए। ई रिक्शा चालक ने पीछा किया। बाइकर्स भागने में सफल हो गई। सुमन सिंह ने बताया कि बदमाश काले रंग की बाइक से थे। पर्स में डेढ़ हजार रुपये, घर की चाबियां और कुछ कागजात भी थे। महिला ने 112 नंबर पर सूचना दी। एसएसआई प्रभुनाथ यादव मौके पर जांच को पहुंचे। एक्सिज बैंक का सीसीटीवी फुटेज खंगाला है।