फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दुर्गंध और गंदगी के ढेर, कूड़ा मुक्त अभियान फेल

Mon, 11 Dec 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 16- गंदगी और सिल्ट के ढेर पर लगी लोगों के बैठने के लिए बेंच। संवाद
विज्ञापन


जिन स्थानों पर कूड़े के ढेर लगते रहे नगर पालिका ने वहां लोहे की बेंच डलवाई थी
संवाद न्यूज एजेंसी

बिंदकी। एक साल कूड़ा मुक्त अभियान के तहत नगर पालिका ने साफ सफाई करके मुख्य मार्गों के किनारे लोहे की बेंच लगई, जिससे लोग वहां बैठ सके। अब इन बेंच के आसपास सिल्ट और गंदगी के कारण लोगों का बैठना तो दूर यहां से गुजरना भी दुश्वार है।

दिसंबर 2022 से लेकर 30 दिसंबर के बीच निकायों में कूड़ा मुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बृहद रूप से नगर के प्रमुख मार्गों के किनारे सफाई कराई गई। इसके बाद जिन स्थानों पर कूड़े के ढेर लगते रहे, वहां लोहे की बेंच लगवाई गई।
विज्ञापन

अभियान के तहत कस्बे के आंबेडकर चौराहा और कोतवाली के सामने यह बेंच लगाई गई थी। इससे राहगीर गुजरते समय आराम से बैठ सकें या कहीं आने-जाने के लिए साधन का इंतजार कर सकें। वर्तमान समय में कोतवाली के सामने लगी बेंच के पास नगर पालिका कर्मचारी कूड़े का ढेर और सिल्ट इकट्ठा कर रहे हैं। इससे दुर्गंध और गंदगी फैली रहती है।
ऐसी स्थिति में इस स्थान पर लगी बेंच पर किसी के लिए बैठना संभव नहीं है। दुर्गंध के कारण वहां से गुजरने में ही परेशानी होती है। विभागीय लोगों के इस गैर जिम्मेदाराना अंदाज के करण की गई व्यवस्था लोगों के लिए फलीभूत साबित नहीं हो रही।
विज्ञापन

ईओ नगर पालिका निरुपमा प्रताप ने बताया कि अगर ऐसी स्थिति है तो कर्मचारियों को भेजकर तत्काल सफाई कराई जाएगी। किसी भी हाल में उस स्थान पर गंदगी या कूड़ा डंप करने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें