थरियांव। पुलिस और वन विभाग की मिलीभगत से सरेआम हरे पेड़ों की कटान हो रही है। जानते हुए दोनों विभाग के अधिकारी अंजान बने हैं।
थाना क्षेत्र के करनपुर में हरे पेड़ों की कटान चल रही है। खेत खाली होने पर किसान भी मेड़ों पर खड़े हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी बरसा रहे हैं। ठेकेदार बिना अनुमति के हरे पेड़ कटवा कर मालामाल हो रहे हैं। स्थिति यह है कि सागौन, आम, इमली, बबूल, जामुन, बरगद, नीम के पेड़ काटे जा रहे हैं। वन दरोगा सुभाष यादव ने बताया कि हरे पेड़ों की कटाई पर प्रतिबंध है। उन्हें हरे पेड़ों की कटान की जानकारी नहीं है। अवैध कटान कराने वालों पर कार्रवाई होगी।