फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक लेनदेन के विवाद में कुल्हाड़ी से युवक पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बाइक बेचने के बाद स्थानांतरण नहीं करने का विरोध करने पर युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया। पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, गाली-गलौज, धमकी, गंभीर चोट पहुंचाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के डीघ निवासी रेखा सिंह ने एफआईआर में बताया कि पति लल्लू सिंह ने गांव के ही कंचन सिंह से 35000 रुपये में नौ मार्च 2021 को बाइक खरीदी थी।
उसने 100 रुपये की स्टांप में लिखापढ़ी की और बाद में स्थानांतरित करने के लिए कहा।
बार-बार टरकाने की वजह से पति लल्लू सिंह 16 अक्तूबर सुबह कंचन सिंह के दरवाजे पहुंचे। बाइक स्थानांतरण करने की बात कहने लगे। कंचन ने स्थानांतरण करने से मना कर दिया। पति ने विरोध किया तो बाइक छीन ली।
विज्ञापन

गाली-गलौज कर मारपीट की। पति के सिर पर कुल्हाड़ी हमला किया। वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गए। वह मौके पर पहुंची तो जान से मारने की धमकी दी।
किसी तरह घायल पति को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देखकर डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें