फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मुकदमे में सुलह नहीं करने पर पिता-पुत्री की हत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मुकदमे में समझौता नहीं करने पर पिता-पुत्री को ट्रैक्टर से कुचलकर मारने की कोशिश का कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

खखरेरू थाना क्षेत्र के डेंडासई गांव निवासी मुन्ना सिंह की पुत्री रचना की शादी कनपुरवा निवासी राहुल सिंह के साथ तीन साल पहले हुई थी। शादी के बाद ससुरालीजनों ने रचना को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। दो साल पहले खखरेरू थाने में राहुल समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। मुन्ना का आरोप है कि आरोपी मुकदमे में सुलह का दबाव बना रहे हैं। सुलह न करने पर कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। इसका भी मुकदमा दर्ज कराया था।
वह 23 मार्च 2023 को पुत्री के साथ शहर जा रहा था। भीमपुर चौराहे के पास राहुल और उसका पिता ज्ञान सिंह बाइक से उनका पीछा किया। तक्कीपुर गांव के पास जान से मारने की नीयत से साजिश के तहत ट्रैक्टर से राहुल पुत्र रामलाल निवासी कठरिया ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। वह और पुत्री गंभीर रूप से घायल हुए। इलाज के बाद पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कोर्ट की पीड़ित ने शरण ली। खखरेरू पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पिता पुत्र व ट्रैक्टर चालक राहुल के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें