फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पुलिस आवास के सामने ट्रक से डीजल चोरी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। औंग थाने के कर्मियों के आवास के सामने हाईवे पर बुधवार रात चोरों ने खड़े ट्रक से डीजल चोरी की कोशिश की। पुलिस कर्मियों की आहट पर चोरी के उपकरण और डीजल भरा केन छोड़कर चोर भाग निकले। बिहार प्रांत से कानपुर चालक नानक ट्रक में भाड़ा लेकर जा रहा था। चालक ने बताया कि रात को नींद आने पर थाने के सामने सुरक्षित जगह देखकर खड़ा हो गया। इसी बीच डीजल टैंक का ताला तोड़कर चोरों ने तेल चोरी की। पुलिस के पहुंचने पर डीजल चोर केन और उपकरण छोड़कर भाग गए। पुलिस ने डीजल व उपकरण कब्जे में लिया। बाद में चालक को डीजल सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें