फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। घर में घुसकर 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश में चार युवकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी की मां ने एफआईआर में बताया कि 27 सितंबर की रात पुत्री बाहरी कमरे में बैठी थी। वह घरेलू काम में व्यस्त थी। बिंदकी कोतवाली के ठठराही मोहल्ला निवासी बबलू उर्फ भुट्टो अपने दो साथियों के साथ घर में घुस आया। गाली गलौज कर पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसे घसीट ले जाने लगा। वह पुत्री का शोर सुनकर दौड़कर पहुंची। वह दौड़कर पुत्री को बचाने पहुंची। तभी बबलू ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद मोहल्ले का ताहिर घर पहुंचा। पुलिस से शिकायत पर कोई कार्रवाई न किए जाने की बात कही। उल्टे फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। थाने में कोई कार्रवाई न होने पर महिला ने एसपी से शिकायत की। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध द्विवेदी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें