किशनपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की आठ वर्षीय बालिका के साथ युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
पीड़िता की मां का आरोप है कि पुत्री सोमवार की सुबह घर के बाहर खेल रही थी। उसे आरोपी युवक प्रदीप पासवान बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। युवक ने पुत्री के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। उसके चीखने चिल्लाने पर आरोपी युवक मौके से भाग निकला। बेटी ने घर पहुंचकर आपबीती बताई। परिजन बालिका को लेकर थाने पहुंचे। किशनपुर प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपित युवक पर छेड़छाड़ का मुकदमा पंजीकृत कर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।