फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चाकू से हमला कर बीमा अभिकर्ता की हत्या का प्रयास

Tue, 14 May 2024 02:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो51-नर्सिंग होम में भर्ती राजेश से पूछताछ करती पुलिस
विज्ञापन

चाकू से हमला कर बीमा अभिकर्ता की हत्या का प्रयास
- लघुशंका के बाद बाइक में बैठते समय पीछे से हमला
- एक रिश्तेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
खागा। बीमा अभिकर्ता पर रविवार रात चाकू से हमला कर जान लेने की कोशिश की गई। राहगीरों ने उनके मोबाइल से घरवालों को जानकारी दी। नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के बरकतपुर गांव निवासी राजेश विश्वकर्मा प्राइवेट बीमा कंपनी में बीमा अभिकर्ता है। वह रविवार रात नौ बजे बाइक से घर लौट रहे थे। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर अकोढ़िया गांव के सामने ओवरब्रिज पर पहुंचे। हाईवे किनारे बाइक रोक लघुशंका की। बाइक पर बैठते समय पीछे से पहुंचे बाइक सवार ने राजेश विश्वकर्मा की पीठ पर चाकू भोंक दिया। चाकू राजेश विश्वकर्मा के पीठ पर रीढ़ की हड्डी पर लगा। वह घायल होकर गिर पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। यह देख हमलावर भाग निकला। राहगीरों ने राजेश के मोबाइल से उनके घर पर घटना की सूचना दी। परिजनों ने राजेश को नर्सिंग होम में भर्ती कराया। कोतवाल तेज बहादुर सिंह, चौकी इंचार्ज मझिलगांव विकास सिंह अस्पताल पहुंचे और घायल का बयान लिया। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि राजेश की पत्नी निर्मला ने थरियांव थाना क्षेत्र के कोर्रा निवासी अपने एक रिश्तेदार सुरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जांच के बाद कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-
चिटफंड कंपनी में लगाए रुपये की रंजिश
खागा। निर्मला ने पुलिस को बताया कि रिश्तेदार सुरेश के साथ ढाई लाख रुपये का पति राजेश का विवाद है। एक-दो दिन पहले भी रुपयों को लेकर कहासुनी हुई थी। राजेश विश्वकर्मा ने किसी चिट फंड कंपनी में सुरेश का करीब ढाई लाख रुपया लगवाया था। कंपनी बंद होने पर रकम डूबी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें