फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पत्नी का गला दबाकर मारने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। औंग थाना क्षेत्र में दहेज में तीन लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को पीटकर गला दबाकर मारने की कोशिश की। थाना क्षेत्र के आशापुर निवासी दीपाली ने बताया कि उसकी शादी इसी वर्ष नौ मार्च को कानपुर के जाजमऊ गोशाला निवासी प्रकाश के साथ हुई थी। आरोप है कि चचेरे चाचा रामविलास ने प्रकाश के जुआरी और नशेड़ी होने की बात छिपाकर शादी कराई थी। शादी के बाद पति प्रकाश, ससुर इंद्रपाल, सास उर्मिला, देवर दिव्यांशु और ननद लक्ष्मी और पूजा रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि 14 अगस्त को पति ने उसे पीटकर गला दबाकर हत्या की कोशिश की। प्रभारी निरीक्षक दिनेश शुक्ला ने बताया कि पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें