फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: छेड़खानी के बाद महिला को अगवा करने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। स्कूल वैन चालक ने अनुसूचित जाति की महिला के साथ छेड़खानी कर अगवा का प्रयास किया। महिला ने चप्पल से युवक को पीटा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली अनुसूचित जाति की महिला ने एसपी से शिकायत में बताया कि उसका पति अहमदाबाद में मजदूरी करता है। वह 21 जुलाई को काम से मुरादीपुर चौराहा जा रही थी। रामपुर निवासी शैलेंद्र कुमार मौर्य स्कूल वैन चालक है। उसे रामपुर के पास देखकर चालक अश्लील हरकत करने लगा। पीछा करते मुरादीपुर तक पहुंचा। रिक्शे से वह घर जाने लगी। रेवाड़ी के पास शैलेंद्र ने उसे कार में खींचकर बैठाने की कोशिश की। उसने चप्पल उतारकर शैलेंद्र को पीटा। मारपीट देखकर लोग आने लगे। उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। वह अक्सर महिलाओं व लड़कियों से छेड़खानी करता है। थाने में सुनवाई न होने पर महिला ने एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें