फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के डिघवारा गांव में मकान हड़पने के प्रयास का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डिघवारा निवासी नीमा जौहरी ने पुलिस को शिकायत की। बताया कि उनके ससुर भोला प्रसाद के नाम राजस्व अभिलेखों में मकान दर्ज है। आरोप है कि हथगाम निवासी वीरेंद्र सोनी ने मकान पर कब्जे की नीयत से उसने अपने पिता छोटेलाल के नाम 15 सितंबर 1967 का कूटरचित आवासीय पट्टा 21 अक्तूबर 2023 को तैयार किया। इसी पट्टे के आधार पर वर्ष 2023 में खागा न्यायालय में वाद दाखिल किया गया। भोला प्रसाद ने आरटीआई के तहत जिलाधिकारी से जानकारी मांगी। प्राप्त सूचना में पट्टे का उल्लेख राजस्व अभिलेखों में छोटेलाल के नाम नहीं पाया गया। प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।