फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लेखपाल टीम पर हमला, दस्तावेज फाड़ने का प्रयास

Thu, 07 Dec 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। रास्ते की पैमाइश करने पर लेखपाल की टीम पर हमला कर दस्तावेज फाड़ने का प्रयास किया गया। मामले में पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा समेत कई धाराओं में आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जाफरगंज थाना क्षेत्र के रावतपुर टप्पाबाजार निवासी अनिल कुमार की पत्नी सकुन देवी और अखिलेश की पत्नी अरुणा देवी की ओर से संयुक्त समाधान दिवस में खेत से अवैध रास्ता बनाकर फसल नष्ट करने की शिकायत की गई थी। मामले में जांच टीम के साथ जांच करने पहुंचे लेखपाल कुलदीप पर दूसरे पक्ष के सुरेश ने साथियों संग जानलेवा हमला कर सरकारी दस्तावेजों को फाड़ने की कोशिश की। बीच बचाव पर शिकायतकर्ता पक्ष पर भी हमला किया। थानाध्यक्ष सतपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें