फतेहपुर। रंग डालने के विवाद पर युवकों पर लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमले में पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर निवासी सोनू ने बताया कि साथियों संग मंडी समिति के पास होली के दिन रंग खेल रहे थे। बाइक सवार पूते व अजय सोनकर आए। रंग डालने पर दोनों गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर मौके से चले गए। कुछ देर बाद पूते, अजय, निहाल, ऋषि सोनकर, बउवन सोनकर, देवा सोनकर व 10 अन्य लोगों के साथ लाठी, डंडे लेकर आया और हमला कर दिया। हमले में उसे गंभीर चोटें आईं। साथी ओपेंद्र, वीरेंद्र, दिलीप कुमार के सिर, पैर व हाथ में भी चोटें आईं। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को रिपोर्ट दर्ज की गई है।