फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तीन पुत्रों समेत पिता पर हमले का मुकदमा

Sun, 31 Dec 2023 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन पुत्रों समेत पिता पर हमले का मुकदमा
विज्ञापन

फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के कुसुंभी गांव निवासी सुनील कुमार पासवान ने पड़ोसी महाबीर समेत चार के खिलाफ जमीन विवाद को लेकर मारपीट और गाली गलौज देने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि हमले में महाबीर के साथ उसके पुत्र जितेंद्र, सतेंद्र, धर्मेंद्र रैदास मौजूद रहे। बीच बचाव में परिवार के अवधेश, रामविशाल, रामकृपाल, प्रीती, श्रीमती को लाठी डंडे से पीटा। (संवाद)

-
टोकने पर गृहस्वामी को युवक ने पीटा
फतेहपुर। मोबाइल पर तेज आवाज में बातचीत से टोकने पर गृहस्वामी को युवक ने पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के अस्ती निवासी मोहिनी देवी ने बताया कि घर के बाहर रात को मोहल्ले का इरफान किसी से मोबाइल पर बातचीत कर रहा था। मोबाइल पर तेजी से बात करने को लेकर पति ने मना किया। इसी बात पर इरफान ने पति के साथ गाली गलौज और मारपीट की। पिटाई से पति की हालत गंभीर हो गई। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन



बेटे को बचाने आई मां का पैर तोड़ा
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के रमसगरा निवासी मुकेश कुमार पासवान ने पड़ोसी मोहित पासवान, रचना देवी, बउवा, काजल पर लाठी डंडे से पीटने का मुकदमा दर्ज कराया है। बीच बचाव में मुकेश की मां सुमित्रा को भी चारों ने पीटा। पिटाई से सुमित्रा का पैर फैक्चर हो गया। पक्षों के बीच विवाद मवेशियों के चारा खाने से हुआ है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें