फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मेला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दशहरा मेला के दौरान मामूली विवाद में मेला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रामजी गुप्ता के साथ मारपीट की गई। फिलहाल अभी दोनों पक्षों की ओर से कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार को दशहरा मेला महोत्सव के दौरान रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच में विवाद हो गया। एक पक्ष के लोगों ने मेला कमेटी के पूर्व पदाधिकारी के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद कमेटी के पूर्व अध्यक्ष साथियों के साथ मारपीट करने वाले व्यापारी के बेटों को ढूंढने के लिए उसके के घर पहुंचे। हालांकि मौके पर कोई नहीं मिला।
बाद में व्यापारी पक्ष के लोग मेला के पूर्व अध्यक्ष के घर पहुंच गए। मेला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष के घर में घुसकर हंगामा किया। कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने बताया कि उनके साथ घर में घुसकर मारपीट की गई। इतना ही नहीं उनकी पत्नी भाजपा सभासद प्रीति गुप्ता के साथ मारपीट की गई। मामले की शिकायत पुलिस के अधिकारियों से की गई है, लेकिन उन्हें वहां से वापस कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांडे ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अभी तक मामला संज्ञान में नहीं आया है। पीड़ित पक्ष के मामला संज्ञान में लाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। पार्टी कार्यकर्ता के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत में बख्शा नहीं जाएगा। मुखलाल पाल, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें