फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शुरू होने से पहले उखड़ने लगा बिंदकी बाईपास का डामर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। दो माह पहले बनी बिंदकी बाईपास की सड़क का डामर उखड़ने लगा है। बाईपास पर वाहनों का संचालन पूरी तरह से नहीं हो रहा है। इसके बावजूद सड़क पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों में बरसात का पानी भरने लगा है।
दिसंबर में लोनिवि के प्रांतीय खंड ने बिंदकी बाईपास की चार किमी सड़क की मरम्म्त 19.20 लाख रुपये की लागत से कराई थी। कस्बे की कुंवरपुर रोड से बाईपास सड़क का जोड़ नहीं होने के कारण रोड से भारी वाहन कम ही गुजरते हैं। स्थानीय राहगीर ही बाईपास का अधिक प्रयोग करते हैं। अब हाल यह है कि दो माह पहले बनी बाईपास सड़क पर जनता गांव मोड़ के नजदीक गड्ढा हो गया है। डामर और बजरी उखड़कर सड़क पर बिखरने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कुंवरपुर रोड से बाईपास मोड़ पर सड़क दब गई है। बारिश के बाद जलभराव हो गया। ऐसे में दोपहिया वाहनों के फिसलने का भी खतरा रहता है। वहीं, दो माह पहले बनी सड़क का डामर उखड़ने से लोनिवि की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अधिशाषी अभियंता अनिल शील ने बताया कि जांच कर गड्ढों की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें