फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आशा बहू पर निजी अस्पताल में गलत इलाज कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली। थाना चांदपुर के गोविंदपुर बिलारी निवासी मनीष यादव ने शिकायती पत्र देते हुए आशा बहू पर निजी अस्पताल ले जाकर गलत इलाज कराने का आरोप लगाया है। बताया कि पत्नी की डिलेवरी के लिए आशा बहू ललिता देवी के साथ सीएचसी गया था, जहां पर नर्स ने चेक अप करके डिलेवरी में एक दो दिन का समय शेष बताया और वापस कर दिया। आशा बहू कस्बे के प्रशस्ति पॉली क्लिनिक में लेकर गई, जहां पर डॉक्टर ने एक दो घंटे में प्रसव होने की बात कही। शनिवार को दिन भर भर्ती रखा और रात दस बजे प्रसव में समय शेष कहकर वापस घर भेज दिया। रात तीन बजे दर्द बढ़ने के कारण फिर प्रशस्ति क्लिनिक ले गए, जहां पर ताला बंद मिला। वहां से सीएचसी पहुंचे, जहां पर नार्मल डिलेवरी हुई, लेकिन बच्चा मृत निकला। चिकित्साधीक्षक और चौकी इंचार्ज से प्रशस्ति पाली क्लिनिक में गलत इलाज होने के कारण बच्चा मृत होने की शिकायत की है। चिकित्साधीक्षक डॉ. पुष्कर कटियार ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर आशा बहू और पाली क्लीनिक की जांच कर उच्चाधिकारियों को आख्या सौंपी जाएगी। चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें