हसवा। विधानसभा सामान्य निर्वाचन के लिए जिले के सभी मतदान केंद्रों पर पानी, बिजली और शौचालय समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने निर्वाचक अधिकारियों, डीआईओएस, बीएसए, और डीपीआरओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। मतदान केंद्रों पर रैंप, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, फर्नीचर, शौचालय, शेड और उचित साइनेज की व्यवस्था होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनय पांडेय ने आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। सभी जरूरी सुविधाएं आयोग के निर्देशों के अनुसार समय पर उपलब्ध कराई जाएंगी।