फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पिता की डांट से क्षुब्ध युवती ने जहर खाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गांव नाथू खेड़ा में एक 20 वर्षीय युवती ने पिता की डांट से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन को जैसे ही जानकारी हुई, वे तुरंत सरकारी एंबुलेंस से युवती को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र नाथू खेड़ा गाँव निवासी प्रेमशंकर ने 20 वर्षीय पुत्री रिया को खेती में हाथ न बंटाने के चलते डांट दिया। रिया ने क्षुब्ध होकर घर के में जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन युवती को इलाज के लिए नजदीकी सीएचसी बिंदकी लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने युवती की हालत गम्भीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल में युवती को भर्ती कर इलाज शुरू किया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने पर कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें