फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अन्ना गोवंशों को ग्रामीणों ने बाड़े में किया बंद

विज्ञापन
जनता गांव में बाड़े में बंद अन्ना मवेशी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बिंदकी। अन्ना मवेशियों से परेशान ग्रामीणों ने 50 से अधिक गोवंशों को एक बाड़े में बंद कर दिया। सूचना पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची। देर शाम तक मवेशियों को गोशाला भेजने की व्यवस्था नहीं हुई। तब राजस्व टीम ने मवेशियों का पेट भरने के लिए पराली की व्यवस्था कराई और ठंड से बचाव के लिए अलाव जलवाए। मंगलवार को गोवंश रावतपुर गोशाला भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

मलवां ब्लॉक के जनता गांव के लोग अन्ना मवेशियों से परेशान हैं। ग्रामीणों ने कहा कि गांव किनारे 40 से 50 अन्ना मवेशी झुंड बनाकर घूमते हैं। आसपास के खेतों में बोई फसलों का नुकसान करते हैं। कड़ाके की ठंड में रात को खेतों की रखवाली करना पड़ता है, लेकिन मौका पाकर मवेशी फसल नष्ट कर रहे हैं। इसलिए गांव में खाली एक बाड़ा में गोवंशों को बंद कर दिया गया है।
सूचना पर नायब तहसीलदार विजयशंकर तिवारी पहुंचे। ग्रामीणों ने अन्ना मवेशियों से राहत दिलाने का मुद्दा उठाया। तब एसडीएम अंजू वर्मा को सूचना दी गई। तब एसडीएम ने क्षेत्र के रावतपुर गोशाला में गोवंशों को भेजने को कहा गया, लेकिन शाम को गोशाला तक अन्ना मवेशी पहुंचाने की व्यवस्था नहीं हो सकी। तब वहीं पर नायब तहसीलदार ने चारा व ठंड से बचाव के इंतजाम कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें