अन्ना मवेशी से टकरा कर मामा की मौत, भांजा घायल
- कौशांबी से लौटते समय खागा हाईवे पर हादसा,
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। अन्ना पशु से टकराने से बाइक सवार मामा की मौत हो गई, वहीं भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
हादसा खागा कोतवाली क्षेत्र के नौबस्ता ओवरब्रिज के पास गुरुवार रात हुआ। कानपुर नौबस्ता थाना क्षेत्र के आवास विकास निवासी मोती लाल गुप्ता का पुत्र विमल गुप्ता (23) मार्केटिंग का काम करता था। वह कौशांबी जिला रामादेवी निवासी भांजे हेमंत को लेकर बाइक से गया था। वह रात को घर लौट रहे थे।
बाइक सवार ओवरब्रिज के पास अचानक हाईवे पर आए अन्ना मवेशी से टकरा गए। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डाक्टर ने विमल गुप्ता को मृत घोषित किया। घायल भांजे को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।