फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आंधी में पेड़ गिरने से बुजुर्ग की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। निमंत्रण में आए बुजुर्ग की बुधवार रात आंधी से गिरे पेड़ के नीचे दबकर मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। शादी वाले परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी मौजीलाल (85) अपनी पौत्री की ससुराल गांव पैनाकलां निमंत्रण में आए थे। वह रात को खाने के बाद रिश्तेदार मैकू और राजेंद्र के साथ झोपड़ी में सोने चले गए। आंधी से पास में लगा नीम का पेड़ झोपड़ी पर गिर गया। चीख पुकार पर परिवार व ग्रामीण पहुंचे। पेड़ व मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला गया। हादसे में मौजीलाल की मौत हो चुकी थी। उसके साथ सोये दोनों रिश्तेदार घायल हो गए। हादसे की खबर पर मौजीलाल के पुत्र रामकृपाल, धरम, गोविंद पहुंचे। शादी वाले परिवार में हादसे से मातम का माहौल हो गया। शादी दो दिन बाद बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें