फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: बांदा-टांडा मार्ग पर चार घंटे लगा रहा जाम, लोग परेशान

Mon, 20 Feb 2023 01:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शिवरात्रि के बाद मार्ग डायवर्जन खुलते ही बांदा-टांडा बाईपास मार्ग में जाम लग गया। करीब चार घंटे जाम में फंसे वाहन चालक कराह उठे। 50 नंबर रेलवे ओवरब्रिज से नउवाबाग नेशनल हाईवे तक करीब चार किमी लंबी वाहनों की लाइन लगी रही। पुलिस की खासी मशक्कत के बाद दोपहर 12 बजे जाम खुल पाया। इसके बाद कई घंटे तक वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के कारण बांदा-टांडा रोड से बांदा जाने वाले और बांदा से कानपुर जाने वाले वाहनों का संचालन रोक दिया गया था। वाहन घूमकर जाने के बजाय सड़क फुटपाथों पर खड़े रहे। रविवार सुबह आठ बजे डायवर्जन की समय सीमा समाप्त होते हुए दोनों तरह से वाहनों के निकलने के लिए मारा मारी मची। दोहरी-तिहरी लाइन लगने के कारण जाम लग गया। जाम की सूचना पर सुबह 11 बजे पहुंची पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया। इसके बाद एक-एक कर वाहन आगे बढ़ना शुरू किया। इस तरह से दोपहर 12 बजे जाम खुल पाया। जाम में फंसे वाहन सवारों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें