फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नगर पालिका में भ्रष्टाचार और पक्षपात के आरोप, ठेकेदारों और कर्मचारियों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। नगर पालिका परिषद सभागार में सोमवार को ठेकेदार व सभासदों ने प्रेसवार्ता करते हुए नगर पालिका पर तानाशाही व पक्षपात का आरोप लगाया। एसआर इंटरप्राइजेज फार्म के ठेकेदार व सभासद विनय तिवारी ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष केवल एक वर्ग विशेष के ठेकेदारों को ही भुगतान कर रहे हैं। अन्य ठेकेदारों को महीनों से लंबित भुगतान के लिए परेशान किया जा रहा है। उन्होंने ने कहा कि अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी हिंदू वर्ग के ठेकेदारों के साथ भेदभाव कर रहे है। पीडब्ल्यूडी, और सफाई विभाग की सभी गतिविधियां एक कर्मचारी के इशारे पर संचालित हो रही हैं। उसकी नियुक्ति चपरासी के पद पर हुई थी, लेकिन नियमों की अनदेखी करते हुए उसे विभागीय पदोन्नति देकर लिपिक (बाबू) पद पर बैठा दिया गया है। उन्होंने कहा कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन भी किया जाएगा। इस मौके पर सभासद संजय श्रीवास्तव, अतीश पासवान, रितिक पाल, गुड्डू यादव, अंशू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें