फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सहन की जमीन पर कब्जे का आरोप, एसडीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ग्राम पंचायत बहेरा सादात निवासी जैनब ने ग्राम प्रधान और हल्का लेखपाल पर मिलीभगत कर सहन की जमीन पर कब्जा कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने उप जिलाधिकारी खागा को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। पत्र में जैनब ने बताया कि संबंधित भूमि पर उनके परिवार का 50 वर्षों से अधिक समय से कब्जा है और इसका इस्तेमाल सहन के रूप में किया जाता है। आरोप है कि हाल के दिनों में ग्राम प्रधान और हल्का लेखपाल की मिलीभगत से एक अन्य व्यक्ति ने जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। पीड़िता ने मामले की जांच कर जमीन पर कब्जे के प्रयास को रोकने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें