फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: विजयीपुर-गाजीपुर सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप

Mon, 24 Jun 2024 01:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। लोक निर्माण विभाग का विजयीपुर-गाजीपुर मार्ग निर्माण में सड़क संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने लोक निर्माण विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए।
विज्ञापन

नरैनी में सड़क संघर्ष समिति की रविवार को बैठक हुई। इसमें बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के अध्यक्ष प्रवीण पांडेय, सड़क संघर्ष समिति के संयोजक धर्मेंद्र दीक्षित भी शामिल हुए। बैठक में विजयीपुर-गाजीपुर रोड के निर्माण को लेकर चर्चा हुई। धर्मेंद्र दीक्षित ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की ओर से एक मार्च को एक साथ तीन जगह पर निर्माण सामग्री डालकर कार्य शुरू करने का दावा किया गया था। इसमें नरैनी सत्याग्रह आंदोलन स्थल, विजयीपुर पैकेज का लास्ट प्वाइंट और गाजीपुर पैकेज का स्टार्टिंग प्वाइंट शामिल है। जबकि हकीकत यह है कि 21 जून तक इन जगहों पर कोई कार्य नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इस मौके पर सह संयोजक आशू सिंह, सत्यदेव पांडेय, राजकिशोर शुक्ला, सुशील द्विवेदी, श्याम बिहारी तिवारी, धनंजय दीक्षित, नापेंद्र सिंह, रावेंद्र सिंह, राजकुमार तिवारी, विजय तिवारी, डाॅ. रीतेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें