फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: भैंस लदे ट्रकों से वसूली के मामले में तीनों आरोपियों को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। भैंस लदे ट्रक चालकों को पशु तस्करी में फंसाने की धमकी और पीटकर रंगदारी वसूलने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ ट्रक चालक नितिन सेन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी विसनामऊ निवासी छोटू यादव, पहुर निवासी मयंक सिंह परिहार, रोहित लोहार हैं। तीनों ने ट्रक चालक को धमकाकर 20 हजार रुपये ऑनलाइन खाते में ट्रांसफर कराए थे। सीओ बिंदकी वीर सिंह, थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने फोर्स सहित मौके पर आरोपियों को पकड़ा था। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि तीनों अभियुक्तों को पहरवापुर के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मयंक व छोटू से चार-चार हजार रुपये व रोहित के पास से दो हजार रुपये तलाशी में बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें